Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने फूड विभाग के नए कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब 1.5 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को केंद्रीय लाइसेंस की बाध्यता से राहत दी गई है। साथ ही, 1.5 करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। उन्होंने लाइसेंस को स्थायी बनाने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने सरकार के इन सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभी एक आंशिक राहत है, व्यापारियों के पूर्ण अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

नगर पालिका असेसमेंट और प्रीपेड मीटर का मुद्दा

बैठक में नगर पालिका द्वारा असेसमेंट के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठा। अध्यक्ष ने सही असेसमेंट वैल्यू निकालने की वैज्ञानिक विधि को स्पष्ट करते हुए प्रशासन को चेताया। इसके अलावा प्रीपेड मीटर में आ रही विसंगतियों और कमर्शियल-इंडस्ट्रियल कनेक्शन के बीच के तकनीकी अंतर पर भी गंभीर चिंता जताई गई।

संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए दो प्रमुख नियुक्तियाँ की गईं, जिसमें संजीव अग्रवाल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मंच के महामंत्री एवं प्रदीप कानोड़िया को उद्योग मंच के जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राय वाले), प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनोज बूटिया, प्रांतीय मंत्री कपिल अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, नन्नू गुप्ता, अनूप अग्रवाल, मनोज वर्मा, नवीन गुप्ता, आकाश गोयल, गौरांग अग्रवाल, यश राठी, मुकेश बंसल, शिव शंकर (साइकिल वाले) और बंसी पंडित सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page