Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 मार्च । ब्लॉक सहपऊ में कार्यरत रोजगार सेवकों को पिछले 13 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस समस्या के चलते उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा जैसी गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। सोमवार दोपहर बाद सभी रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी बीपी लवानिया को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के भुगतान की अपील की। रोजगार सेवकों ने बताया कि 13 माह से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें बाजार से उधार मिलना बंद हो गया है। उन पर काफी कर्ज भी चढ़ गया है। अप्रैल माह में बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए भी उन्हें पैसों की आवश्यकता है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाता है, वे उसे पूरी निष्ठा से करते हैं, लेकिन समय पर मानदेय न मिलने से उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी बीपी लवानिया ने रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द मानदेय भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page