Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का दो दिवसीय 48वां अधिष्ठापन समारोह गोवर्धन स्थित राधेश्याम सेवासदन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन और वंदना के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने संस्था के गौरवशाली इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जायंट्स फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में देश भर में विशिष्ट स्थान रखता है। संस्था का प्रत्येक सदस्य समाज के उस अंतिम और पिछड़े तबके की सेवा के लिए समर्पित है, जहाँ अक्सर सरकारी सहायता भी नहीं पहुँच पाती। उन्होंने गोवर्धन में आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए हाथरस के पदाधिकारियों की सराहना की।

नई कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ

समारोह के दौरान यूनिट डायरेक्टर (9बी) सोनल अग्रवाल ने वर्ष 2026 के सत्र के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय व उनके बोर्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष गोवर्धन दास शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर विधिवत कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर ग्रुप में शामिल हुए 10 नए सदस्यों को भी सदस्यता की शपथ दिलाई गई, जिन्हें फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने किट व पिन प्रदान कर सम्मानित किया।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल श्री गिरिराज महाराज का भव्य अभिषेक एवं छप्पन भोग की प्रसादी के दर्शन हुए। दोपहर तक चले भजन-कीर्तन का उपस्थित सदस्यों ने सपरिवार आनंद लिया। इसके पश्चात ब्राह्मण भोज और सामूहिक प्रसादी के साथ दो दिवसीय समागम का समापन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे सभी के सहयोग से मिली हुई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक कुमार अग्रवाल एवं राजकुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी मेंबर मुकेश अग्रवाल, राजेश बजाज, बृजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, गुंजन दीक्षित, विजय कृष्ण अग्रवाल, मदनमोहन वार्ष्णेय, राजकमल दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय, राकेश गर्ग, संजीव वार्ष्णेय, ललतेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, नवल किशोर वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ, पंकज गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, श्यामसुंदर अग्रवाल, कमलेश जैन, कमल शर्मा, संजीव उपाध्याय, बिजेंद्र मोहन दीक्षित एवं रोबिन लोहिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page