Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । ब्रज की देहरी कही जाने वाली हाथरस की पावन धरा पर आगामी 19 मार्च, गुरुवार को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा निकलने जा रही है। नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित होने वाली यह शोभायात्रा इस बार केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सनातन गौरव का एक जीवंत संगम बनेगी।

काशी के वटुक करेंगे शंखनाद, वृन्दावन की मंडली बिखेरेगी भक्ति रस

शोभायात्रा का आकर्षण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास होगा। वाराणसी से पधारे वटुक भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद कर सनातन धर्म का आह्वान करेंगे। वहीं, वृन्दावन के गौरिया मठ की भजन-कीर्तन मंडली और ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी की झांकी श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेगी। विशेष आकर्षण के रूप में गिरिराज महाराज की अलौकिक झांकी सजाई जाएगी, जिसमें भगवान की छवि शुद्ध गाय के गोबर से निर्मित होगी और छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

एक मंच पर दिखेगा पूरा भारत

इस रथयात्रा में ‘लघु भारत’ के दर्शन होंगे। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी रोड शो से लेकर पंजाब के गिद्धा, भांगड़ा और पाइप बैंड की प्रस्तुतियां उत्साह भरेंगी। दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की झांकियां वहां की लोक संस्कृति और परंपराओं का परिचय देंगी। वहीं, कोलकाता की तर्ज पर नौ काली और अठारह भैरव का भव्य प्रदर्शन शक्तिपूजा की परंपरा को जीवंत करेगा। मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा, बाहुबली हनुमान और शिव तांडव की झांकियां भक्तों के लिए विशेष कौतूहल का केंद्र रहेंगी।

देश के मशहूर बैंड और देशभक्ति की धुनें

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाला देश का सुप्रसिद्ध ‘जिया बैंड’ इस बार हाथरस की सड़कों पर अपनी धुनों से समां बांधेगा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मशहूर बैंड देशभक्ति और मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और उत्साह के लिए शहर के चार प्रमुख चौराहों पर शोभायात्रा के शुरू होने से समापन तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विप्र समाज से उमड़ने की अपील

ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विप्र समाज सहित समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन हाथरस के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।

व्यवस्थाओं में जुटे पदाधिकारी

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित), उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा (बालो गुरु), शम्भूनाथ पुरोहित, विशाल सारस्वत, सुमित शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, संयोजक नरेन्द्र तिवारी, अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा सहित सलाहकार कृष्ण विहारी शर्मा, करन शर्मा मंत्री देवेन्द्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट, विवेक उपाध्याय, कुलदीप वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, विपुल गौड, गोपाल शर्मा, सहमंत्री गौरव शर्मा, विकास भारद्वाज, विष्णु सारस्वत, अनुराग दीक्षित मीडिया प्रभारी- संजय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यवर्त पुरोहित, सह संयोजक गौरव रावत, धीरेन्द्र पाठक, दीपक भारद्वाज, शिवम् शर्मा, कार्यालय प्रभारी मयंक शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, उदित शर्मा, मार्गदर्शक मण्डल संजय शर्मा (BBCN), प्रशान्त शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, प्रवीन कौशिक, ललित शर्मा (लब्बू), राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मेला निदेशक डा. विकास कुमार शर्मा दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा और आर्यावर्त पुरोहित ने बताया कि इस बार का आयोजन भव्यता की नई मिसाल पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page