
हाथरस 16 मार्च । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।


























