Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर रूपनगर कॉलोनी स्थित एल.आर.एस. कम्प्यूटर सेंटर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति हाथरस द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए हाथरस कमेटी के कार्यों की सराहना की और पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व जिला महासचिव वकील वार्ष्णेय तथा प्रदेश सचिव कुसुमलता शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अंकुर कुमार ने किया। कार्यक्रम में सत्यनारायण, योगेंद्र वार्ष्णेय, रेखा गुप्ता एडवोकेट, संजय कटारा, राहुल, मेहुल चौधरी, भरत शर्मा, ए.डी. शर्मा और मोहन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। मीटिंग की अध्यक्षता रघुवीर चौधरी ने की। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी देते हुए लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की उपभोक्ता शिकायत पर उचित कार्रवाई कराने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page