हाथरस 15 मार्च । समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती बहुजन दिवस एवं पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया। समाजवादी पार्टी के अनुसार पीडीए का अर्थ समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों की एकजुटता है, जो सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को मजबूत करती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा , अजय सिकवार, बनी सिंह बघेल, एस.पी. सिंह सेंगर, राम नारायण काके, मुहर सिंह, ललित चौधरी, राणा प्रताप सिसोदिया, सतेंद्र यादव, चिराग वार्ष्णेय, साकेत कुमार राहुल, लोकेश यादव, चिंटू शर्मा, इंजी. राजकुमार दिवाकर, रवेन्द्र प्रजापति, मनीष चौधरी, पंजाबी पोनिया, अरविंद सैनी, अकील क़ुरैशी, जुगनु माहौर, देवकीनंदन प्रजापति, रामाशंकर गोला, कालीचरण, जितेंद्र कुमार सेंगर, रमेश चंद्र अहेरिया, डॉ. राधेश्याम रज्जक, नरेश दिवाकर, हेमंत गौड, विनोद कुशवाहा, यश भारती एवं अरविंद कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरी,
March 15, 2026
बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23
March 15, 2026
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में नकल
March 15, 2026
हाथरस में मधुमक्खियों का हमला, खेत में
March 15, 2026
सिकंदराराऊ के गांव नूरपुर में गैस सिलेंडर
March 15, 2026
सिकंदराराऊ : ज्वेलर्स की दुकान चोरी में
March 15, 2026
अज्ञात महिला के शव का धार्मिक रीति-रिवाज
March 15, 2026
Weather
Hathras
7:08 pm,
Mar 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























