
हाथरस 14 मार्च । कब्बडी देख रहे युवक से पैसे के लेनदेन पर मारपीट, चार पर सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीबपुर में पैसे के लेनदेन के विवाद में कब्बडी देख रहे युवक से मारपीट हो गई। राजू ने तहरीर में बताया कि शाम उनका छोटा भाई नाथूराम गांव के बाहर कब्बडी देख रहा था। इसी दौरान गांव के कुलदीप, राजीव, प्रेमपाल और साहब सिंह ने पैसे के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नाथूराम के सिर व नाक पर गंभीर चोटें आईं। स्वजन ने आरोपित पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।




















