Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 14 मार्च । शासन के निर्देशानुसार शनिवार को माह के दूसरे शनिवार पर कोतवाली परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे आलू खुदाई के कार्य का असर शिकायतों की संख्या पर साफ दिखाई दिया। फरियादियों की कम संख्या के चलते दिन भर कोतवाली परिसर में कुर्सियां खाली नजर आईं। समाधान दिवस में दोपहर 12 बजे तक केवल दो ही शिकायतें प्राप्त हुईं, जो मुख्य रूप से राजस्व और भूमि विवादों से संबंधित थीं। हालांकि, सुबह से ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी फरियादियों के इंतजार में मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजे सिकंदराराऊ के तहसीलदार सोनू बघेल कोतवाली पहुँचे। उनके आने के बाद शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित लेखपालों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामनरेश ने बताया कि जिन दो शिकायतों पर काम हो रहा है, उनमें विपक्षियों को भी बुलाकर मामले के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। समाधान दिवस में तहसीलदार सोनू बघेल के साथ कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनरेश और क्षेत्र के संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है, ताकि लोगों को तहसील और कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page