सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 13 मार्च । कस्बे में शुक्रवार को जुम्मा अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार नमाज मस्जिदों के भीतर ही अदा की गई और सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जुम्मा अलविदा की नमाज दोपहर करीब 1 बजे कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। मुख्य रूप से जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच कस्बे की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारियों ने सुबह से ही प्रशासन के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाए रखीं। जामा मस्जिद के अलावा नूरी मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। नमाज को लेकर बच्चों और युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। इससे पहले सुबह से ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया था। नमाज के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने कस्बे में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दाह संस्कार में गए युवक की बुलेट
March 13, 2026
हाथरस के गाँव में बड़ी चोरी, चोर
March 13, 2026
तालाब चौराहे पर युवक से मारपीट, बचाने
March 13, 2026
बिजली विभाग के कर्मचारी के घर से
March 13, 2026
अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता को
March 13, 2026
इंजीनियर बेटे का हवाला देकर मांगी फॉर्च्यूनर
March 13, 2026
पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा
March 13, 2026
Weather
Hathras
12:10 am,
Mar 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















