Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मार्च। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाह एवं क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को आने न दिया जाए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया और कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी जांच अवश्य की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page