Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई। इसी क्रम में जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हाथरस अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी सहित जनपद के करीब 120 किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के करीब 15 पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को विधायक अंजुला सिंह माहौर और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हाथरस में करीब 1 लाख 56 हजार किसानों को योजना की 22वीं किश्त का लाभ प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किश्तों में 2000-2000 रुपये, कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग किसान खाद, रसायन और उन्नतशील बीज खरीदने में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page