
हाथरस 13 मार्च। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि हाथरस में एलपीजी गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर या ईंधन की कमी से जुड़ी किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी नागरिक या उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेंडर या ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 जारी किया गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें आईओसीएल के विक्रय अधिकारी 9971379911, बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी 9572380331 और एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी 8839380230 शामिल हैं। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी पूर्ति निरीक्षकों के नंबर जारी किए गए हैं, जिनमें जिला पूर्ति कार्यालय (मुख्यालय) के यतीश गुप्ता – 9058498961, तहसील सदर हाथरस के रोहित कुमार – 9897388444 व बीरेश मौर्या – 9452654680, तहसील सासनी एवं सिकंद्राराऊ के श्यामबाबू – 7906143155, तहसील सादाबाद के गौरव माहेश्वरी – 8010671023 तथा जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव – 7017260168 के नंबर शामिल हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

























