Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना सिकंद्राराऊ में तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे घरेलू विवाद को लेकर उसके पति सत्यवीर और ससुर कोमल सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान ससुर ने सत्यवीर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना सिकंद्राराऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव वाजिदपुर से आरोपी कोमल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 148/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा और थाना सिकंद्राराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page