
हाथरस 12 मार्च । गांव जोगीपुरा निवासी 24 वर्षीय युवक की करीब डेढ़ साल पहले सिकंदाराराऊ क्षेत्र से शादी हुई थी। युवक बड़े वाहन का चालक है। पिछले कुछ समय से युवक की पत्नी अपने मायके में रह रही है। युवक ने अपनी पत्नी से मायके से लौटने की कहा। पत्नी के इंकार कर देने पर युवक ने बुधवार देर रात को आत्मधाती कदम उठा लिया। धारदार हथियार से शरीर के कई जगहों की नसें काट ली। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल के कोई संतान नहीं है।


























