Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर विवाहिता व युवक ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। दोनों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां काफी देर तक दोनों उपचार की खातिर भर्ती रहे। जलेसर रोड़ स्थित एक कालोनी में रहने वाली एक 24 वर्षीय विवाहित महिला का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। वहीं आगरा रोड़ स्थित एक गांव में रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। विवाहिता व युवक का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। वहीं पुलिस सूचना संबंधित थाने में जिला अस्पताल की ओर से भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page