Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पीड़ित मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि दो दिन पहले उसकी पुत्री सासनी–जलेसर मार्ग पर स्थित महौ कस्बा से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की और रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि क्षेत्र के ही रसूलपुर गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page