Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मार्च । नगला रति रेलवे स्टेशन के निकट पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा–कासगंज रेलखंड पर बुधवार 11 मार्च को रेलवे फाटक संख्या 288 पर करीब दस घंटे तक मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान सुबह से शाम तक फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार भटनागर के निर्देशन में रेलवे विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेल पटरियों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान सीमेंटेड गार्डर स्लीपर लगाकर रेल लाइन को दुरुस्त किया गया, ताकि ग्रीष्म ऋतु में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके। कार्य के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।सुबह करीब छह बजे से फाटक बंद होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। कई लोग रेलवे लाइन पार कर दोपहिया वाहन निकालते भी नजर आए। वहीं मथुरा–कासगंज मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन और ब्लॉक लेकर धीमी गति से निकाला गया। फाटक बंद होने के कारण कई वाहन चालकों को कस्बा हसायन और राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर वापस लौटकर सलेमपुर और नवाबपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ा। यात्रियों को भी करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य के लिए वाहन पकड़ने में भागदौड़ करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page