Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ मंडल द्वारा प्रथम मंडल स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट “गुरु गौरव कप – 2026” का आयोजन 13 मार्च से 16 मार्च तक केएल जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज जनपदों के माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 13 मार्च को तथा समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा। टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा लेंगी। हाथरस एलाइट टीम के कप्तान मानवेंद्र सिंह और उपकप्तान अंबुज जैन हैं, जबकि अलीगढ़ स्कॉलर्स टीम के कप्तान ललित तालान और उपकप्तान आदित्य कुमार पाल होंगे। इसी प्रकार कासगंज टीचर्स टाइटन्स टीम के कप्तान विवेक शंकर और उपकप्तान अनुभव पाठक तथा एटा एजुकेटर्स टीम के कप्तान अनूप द्विवेदी और उपकप्तान प्रभात ललित नोक्स होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान मंडलीय खेल सचिव करुण प्रकाश शर्मा सहित सुनील कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सेवा राम, दिग्विजय सिंह, नीति सिंह, ललित तालान, विकास कौशिक, कुबेर सिंह, समीक्षा सिंह, आशीष भार्गव, दुष्यन्त देशवाल और राहुल दुबे उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page