
हाथरस 10 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र के नई का नगला में हृदय गति रुकने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नाई का नगला निवासी 47 वर्षीय दामिनी पत्नी चंद्रपाल लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज आगरा और जयपुर में चल रहा था। सोमवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द होने के बाद वह अचेत हो गईं। परिवार के लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते शव को अपने साथ घर ले गए।
























