Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध और तनावपूर्ण परिस्थितियों के दृष्टिगत जिला प्रशासन हाथरस ने वहां रह रहे जिले के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु कमर कस ली है। प्रभारी अधिकारी (आपदा) धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि शासन और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। प्रशासन ने उन नागरिकों के परिजनों से अपील की है जिनके परिजन वर्तमान में संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास कर रहे हैं या वहां फंसे हुए हैं। सहायता और सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम को क्रियाशील किया गया है। यदि जनपद हाथरस का कोई भी निवासी वर्तमान में उक्त संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है, तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का विवरण (तहसील का नाम, व्यक्ति का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, व्यक्ति का मो0 न0, जनपद में व्यक्ति का निवास स्थान (पूरा पता), वर्तमान में किस देश में फसे है, व्यक्ति को विदेश जाने का उद्देश्य (नौकरी एव पढाई, व्यापार आदि) से सम्बन्धित सूचना तहसीलों के अपने सम्बन्धित लेखपाल को अथवा जनपद में निम्नलिखित कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबरों 05722-227042, 297643, पर तत्काल सर्म्पक कर उपलब्ध करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page