हाथरस 10 मार्च । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट के अंतर्गत प्रैक्टिकल परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह परीक्षण कमान अधिकारी सचिन वशिष्ठ के आदेशानुसार आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान कैप्टन महेश उपाध्याय तथा हवलदार देशराज सिंह के निर्देशन में कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कराया गया। इसमें मुख्य रूप से ड्रिल, मैप रीडिंग, .22 एसएल राइफल का संचालन तथा दूरी मापन आदि से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षण शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जी डी पाटिल के मार्गदर्शन में सेकंड ऑफिसर दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन द्वारा संजीव कुमार शर्मा तथा निशा शर्मा के सहयोग से यह प्रैक्टिकल परीक्षण संपन्न कराया गया। इस दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता निभाई।