Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 09 मार्च । क्षेत्र के खुटीपुरी गांव में एक युवक ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रविवार की रात को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 4 मार्च को शाम करीब 8 बजे हुई थी। अरुण कुमार पुत्र प्रेमचंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घटना के दिन शाम करीब 8 बजे अपने गांव की पुलिया पर बैठा था। तभी विनय कुमार पुत्र चंद्रवीर सिंह, प्रकाश पुत्र किशनवीर सिंह और संदीप पुत्र किशनवीर सिंह, जो सभी खुटीपुरी जाटान के निवासी हैं, वहां आए। अरुण कुमार के अनुसार, आरोपियों ने बिना किसी वजह के उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में अरुण कुमार की गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page