Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 मार्च । महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार सोमवार, 9 मार्च को क्षेत्र के एक निजी उच्च शिक्षण संस्थान में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी और प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना और बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक संकुल से चयनित कुल 50 निपुण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें तीन बच्चे प्री-प्राइमरी स्तर के और दो बच्चे कक्षा एक व दो से शामिल रहे। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी ए.आर.पी., शिक्षक संकुल और नोडल शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी के पति सेठ ओमप्रकाश यादव ने फीता काटकर किया। आंगनबाड़ी सीडीपीओ रेखा देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल ने मुख्य अतिथि सेठ ओमप्रकाश यादव का माल्यार्पण और बैच लगाकर स्वागत किया, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत मनोज गौर द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल ने ‘हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इस अभियान का सकारात्मक असर सभी परिषदीय विद्यालयों में भौतिक रूप से दिखना चाहिए। वहीं, ए.आर.पी. भूपेंद्र यादव ने डी.बी.टी. (DBT) और आई.सी.टी. (ICT) के प्रयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में ए.आर.पी. मिश्रा जी, जितेंद्रपाल सिंह, अनुरोध सेंगर, प्रवीण कुमार और लाल बहादुर सहित लगभग 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद रहे। अंत में मनोज गौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page