Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 मार्च । कस्बे के मोहल्ला अहीरान में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर वापस लौट रही एक बालिका पर बंदर ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर पास के ही एक दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए उसे बंदर के चंगुल से जैसे-तैसे बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिया पुत्री दशरथ सिंह (निवासी गोपालपुर) कस्बे के गडोला मार्ग स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ कोतवाली के पास से गुजरते हुए मोहल्ला अहीरान इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग से अपने गांव जा रही थी। जैसे ही वह सड़क मार्ग पर पहुँची, एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। घायल बालिका को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ फार्मासिस्ट विजय कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही उसे प्राथमिक उपचार दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुश सिंह के परामर्श पर छात्रा को एंटी रैबीज वैक्सीन (ARV) लगाई गई और दवा देकर घर भेज दिया गया। कस्बे में बंदरों की बढ़ती संख्या से स्थानीय नागरिक और राहगीर काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदरों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page