Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 मार्च । भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने पर हसायन विकासखंड क्षेत्र के कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात तक सड़कों पर उतरकर इस ऐतिहासिक जीत का भव्य जश्न मनाया। रविवार की देर रात लगभग 11 बजे जैसे ही भारत की जीत सुनिश्चित हुई, क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता पूर्वक जीत का उत्सव मनाना शुरू कर दिया। कस्बे के वातावरण में चारों ओर रंग-बिरंगी और धमाकेदार आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया। आतिशबाजी की गूँज से नागरिकों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। जीत के उल्लास में डूबे क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लिए और ‘जय भारत’ के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर दिखाई दिए। इस दौरान मुख्य रूप से संजय वर्मा, सुरेश सविता, विष्णु वार्ष्णेय, भवेश सेंगर, किशन वार्ष्णेय, बृजेश नायक, मूलचन्द्र सिंह, चन्द्रप्रकाश माहौर और अनिल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page