
सिकंदराराऊ 09 मार्च । हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा और उनकी टीम ने एचोला शहादतपुर जाने वाले मार्ग के मोड़ से अनिल कुमार उर्फ छोटू पुत्र रविन्द्र सिंह (निवासी नाई नगला ताहर) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध 32 बोर की देशी रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर ली है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।



































