
हाथरस 09 मार्च । जेसीआई हाथरस विक्ट्री संस्था द्वारा स्थानीय एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का संयुक्त आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में स्वास्थ्य सत्र रहा, जहाँ डॉ. पंकज गुप्ता ने महिलाओं को विभिन्न आयु वर्ग में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, दंत चिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा ने ‘ओरल हेल्थ एंड हाइजीन’ (मुख स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दांतों की देखभाल के गुर सिखाए। संस्था की सदस्यों ने महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि संस्था ने महिला दिवस के अवसर पर अपने घरों में कार्यरत सहायक कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया, जो सामाजिक समरसता और सम्मान का एक अनूठा उदाहरण रहा।

कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष जेसी रीना गुप्ता, सचिव जेसी नेहा गुप्ता और कोषाध्यक्ष जेसी कोमल माहेश्वरी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जेसी रेनू खंडेलवाल, जेसी ऋचा बंसल, जेसी ममता वार्ष्णेय और जेसी डॉ. मीता कौशल का सहयोग विशेष सराहनीय रहा। इस अवसर पर जेसी दीप्ति अग्रवाल, जेसी सोनल, जेसी रुचि, जेसी कामिनी, जेसी अनीता, जेसी नितिशा, जेसी नीतू, जेसी ईशा, जेसी मीनाक्षी, जेसी मोनिका, जेसी नूतन, जेसी प्रिया, जेसी रीता, जेसी रति, जेसी नीलिमा, जेसी सुनीता, जेसी खुशबू, जेसी सारिका और जेसी घटा सहित संस्था की सभी सखियां सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।



































