Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 मार्च । सिकंदराराऊ के हाथरस रोड पर रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक महिला अपने भाई और तीन बच्चों (दो बेटे व एक बेटी) के साथ गांव मैदामई गई थी। वे गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। घर से सूचना मिली कि उनकी मां घर आ गई हैं, जिसके बाद वे सभी एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे लोग हाथरस रोड पर नहर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों बेटों और बेटी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page