Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 मार्च । मथुरा रोड पर रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना राया क्षेत्र के गांव खोड़ा निवासी अमित पुत्र राजवीर, कृष्णा पुत्र राजवीर और प्रवीण पुत्र मूलचंद एक मोटरसाइकिल पर मथुरा रोड से सादाबाद आ रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर अलीगढ़ के गांव इगलास निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल और भूरी सिंह पुत्र खजान सिंह सवार थे।बताया जा रहा है कि एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page