Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 मार्च । मुरसान मार्ग पर रविवार दोपहर मोपेड फिसलने से घरेलू सामान बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले जाया गया। घायल की पहचान ग्राम मोनिया निवासी चौब सिंह के रूप में हुई है। वह मोपेड से गांव-गांव जाकर घरेलू सामान की फेरी लगाकर अपना गुजारा करता है। रविवार दोपहर करीब चार बजे वह सादाबाद-मुरसान मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी मोपेड अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में चौब सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट बताई जा रही है। सीएचसी सादाबाद में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन फिसलने की घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page