Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 मार्च । आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 105 मरीजों पहुंचे। पीएचसी टिकारी में मरीज देेखते हुए डॉ. अनंत ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं, इसलिए किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखने की कोई जरुरत नहीं है। इस दौरान 29 मरीज देखे और दवाएं दी। सबसे ज्यादा मरीज खांसी सर्दी के मिले। 7 मरीज बुखार के आए। जिनको दवा वितरण की गई।
वहीं पीएचसी कौमरी पर डॉ. आनंद माहौर ने 39 मरीज देखे। डॉक्टर ने बताया कि 16 मरीजों की खांसी होने पर बलगम एवं ब्लड की जांच कराकर दवाएं दी गई। इस अवसर पर 12 मरीज बुखार के मिले। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर डॉक्टर नीलम ने 38 मरीजों को दवा वितरण कर स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 12 मरीजों को खांसी सर्दी जुखाम की शिकायत मिली 4 मरीज बुखार के मिले जिनको दवा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें तेज बुखार एवं अन्य परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की सलाह लें। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मौसम बदल पर सावधानी बरतने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page