Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई हाथरस रेनबो द्वारा एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की महिलाओं ने इस दिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि उन महिलाओं के सम्मान में समर्पित किया जो समाज की सुरक्षा और व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं। संस्था की सदस्याओं ने महिला जेल जाकर वहां तैनात महिला कांस्टेबल का विशेष सम्मान किया। संस्था का मानना है कि जेल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जो महिला पुलिसकर्मी कैदी महिलाओं की सुरक्षा और उनके पुनर्वास के लिए दिन-रात कार्य कर रही हैं, वे वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। इस दौरान डॉ. प्रियंका दासजैन जी को भी उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जेसीआई अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने कहा कि नारी ममता, साहस और प्रेरणा का प्रतीक है। जेल में बंद महिलाओं और वहां कार्य कर रही महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच जाकर सदस्यों ने न केवल उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि महिला दिवस की सार्थकता को भी सिद्ध किया। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई रेनबो की सदस्याओं ने पूरे उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सेक्रेटरी हिमानी बंसल, ट्रेज़रर शिल्पी बंसल तथा क्लब की अन्य सदस्य ज्योति सचदेवा, श्वेता बंसल, शिल्पी गर्ग, पूजा गोयल, अंजली अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, चारू अग्रवाल और दीपिका अग्रवाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page