
हाथरस 08 मार्च । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गोपाल धाम में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ रविवार को अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन, होली गीत और कवि सम्मेलन का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला कि उपस्थित जन रोमांचित हो उठे। कवियों ने जहाँ हास्य और श्रृंगार से गुदगुदाया, वहीं वीर रस की कविताओं ने युवाओं में देशप्रेम का जोश भर दिया। समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों समाजसेवी हिमांशु यादव, व्यवसायी रवि वार्ष्णेय, विभाग प्रचारक गोविंद, जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़ एवं नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह का भगवा वस्त्र पहनाकर स्वागत के साथ हुआ। आगरा पश्चिम के जिला प्रचारक चंद्रशेखर ने राधारानी और कृष्ण कन्हैया की होली पर आधारित भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि प्राचीन पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इनके पीछे निहित पौराणिक संदेश हमें सदा प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, “होलिका दहन का पर्व हमें सिखाता है कि सत्य की रक्षा के लिए ईश्वर सदा अपने भक्तों के साथ रहते हैं। होली का त्यौहार सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने और समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश देता है।” कार्यक्रम में कवि पद्म नितिन मिश्रा, श्याम बाबू चिंतन और हरिनाम दास ‘सांचा’ ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे के साथ जमकर पुष्पों की होली खेली, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय और खुशहाल बना रही थी।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
नगर कार्यवाह भानु ने आभार व्यक्त किया और संचालन सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर, नगर प्रचारक शिवम, विभाग योग प्रमुख हजारी लाल, आशीष सेंगर, मनीष अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह, सागर शर्मा, राजेश वार्ष्णेय, वीरेंद्र माहौर, शरद तिवारी, देवेंद्र मोहता, सुनीत आर्य, अमन बंसल, सक्षम पाठक, शुभम एलानी, नितिन वार्ष्णेय, सुरेश बागड़ी, शरद महेश्वरी, रूपेश उपाध्याय, अनिल सिसोदिया, मनोज अग्निहोत्री, सभासद सुनील पंडित, योगेंद्र सिंह गहलोत, नीरेश सिंह, विष्णु वर्मा, जुगनू यादव, भाजपा नगराध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय, संध्या आर्य, शालनी पाठक एवं अनु विमल सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



































