सिकंदराराऊ 08 मार्च । सलेमपुर क्षेत्र के गांव कौमरी स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर रविवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान पुराने हो चुके सी.टी. कंट्रोल पैनल और ब्रेकरों को हटाकर नए उपकरण स्थापित किए गए। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित रहने के कारण नगला सिंह, जलालपुर, नगला पतुआ, नगला पोपा, बांधनू, निनामई, कौमरी, नगला बत्तीसा, नगला पीतम, नगला नन्नी, नया नगला गुहाना, ऊतरा और अकबरपुर सहित कुल 13 गांवों के लगभग 3200 विद्युत उपभोक्ता प्रभावित रहे। विशेषकर रबी की फसल की सिंचाई और मक्का की बुवाई के लिए पलेवट कर रहे किसानों को बिजली न होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपकेन्द्र प्रभारी अवर अभियंता (JE) ओमपाल सिंह ने बताया कि आगामी भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्य अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने बताया कि कार्य की जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में ही सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दे दी गई थी। विद्युत उपखंड तृतीय सलेमपुर के उपखंड अधिकारी (AE) ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है और शाम को निर्धारित समय पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को पूर्व की अपेक्षा बेहतर वोल्टेज और निर्बाध विद्युत सेवा प्राप्त हो सकेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गांव खरगू में मारपीट करने
March 9, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में तीन
March 9, 2026
छेड़खानी के आरोपी को फर्जी समझौते के
March 9, 2026
निरीक्षण भवन में अवैध निर्माण का आरोप,
March 9, 2026
दबंगों ने तोड़ी व्यवसायी की बाउंड्री वॉल,
March 9, 2026
हाथरस में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
March 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट
March 9, 2026
Weather
Hathras
10:24 am,
Mar 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap



































