Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ (नेहरू युवा केंद्र) हाथरस द्वारा जिला खेल कार्यालय के सहयोग से स्थानीय जिला खेल स्टेडियम में एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘खेलो इंडिया’ की ‘ASMITA’ लीग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर की बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप क्रीड़ाधिकारी श्री काशी नरेश यादव, जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत) श्री मनीष कुमार एवं लेखाकार सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री रामवीर शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया:

आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ (विजेता) 200 मीटर दौड़ (विजेता) 400 मीटर दौड़ (विजेता)
अण्डर 13 प्राची, तनिष्क, विषना तनिष्का, अन्नया, रंजना अनुष्का, राधिका, संध्या
13-18 वर्ष राधा, छवी राना, समा राधा, रचना, छवि राना कविता, रचना, तनिष
18+ वर्ष कविता, तनीष, हरीश सागर कविता, प्रियंका, पूजा सुमन, प्रियंका, पूजा

साइकिल रेस और रस्साकसी का रहा रोमांच

दौड़ के अलावा साइकिल रेस और रस्साकसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रस्साकसी में ‘सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज’ की टीम विजेता रही, जबकि स्टेडियम की टीम उप-विजेता बनी। मुख्य अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री रामवीर शर्मा ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल के रूप में अंसार हुसैन, वर्षा रानी (फुटबॉल कोच), सूजी यादव, प्रदुमन यादव और सीमा सागर की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर सूरज कुमार, शौरभ, संदीप कुमार, अम्बेरावत, राहुल व धर्मवीर सहित खेल विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page