
हाथरस 07 मार्च । हाथरस के गांव रहना में दंगल में अधिवक्ता के बेटे के ऊपर कुछ लोगों ने जमकर मारपीट करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में संकल्प पुत्र सुदर्शन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है। अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया गांव रहना दंगल में उनके बेटे ने कुश्ती जीती थी जिसको लेकर ग्राम प्रधान व गुर्गों ने मारपीट कर दी।






































