Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 07 मार्च । थाना सिकन्दराऊ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार, पुलिस फरार व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सिकन्दराऊ पुलिस ने पिपलगवां को जाने वाले वम्वा की पुलिया के पास घेराबंदी की और एक व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी ग्राम बरई शाहपुर, थाना सिकन्दराऊ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिकन्दराऊ में मु.अ.सं. 131/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा और उनके साथ पुलिस बल शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page