
सासनी 07 मार्च । बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत कल रविवार को कौमरी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंट्रोल पैनल और सीटी (CT) लगाने के साथ ही पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य संपन्न किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपकेंद्र कौमरी से जुड़े सभी ग्रामीण और निजी नलकूप फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश बेदी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे इस अवधि के दौरान बिजली संबंधी कोई कार्य स्वयं न करें, क्योंकि परीक्षण के दौरान आपूर्ति किसी भी समय बहाल की जा सकती है।






































