Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/मथुरा 07 मार्च । जेसीआई हाथरस ग्रेटर के तत्वावधान में कान्हा की नगरी मथुरा में श्री यमुना मैया का पावन ‘चुनरी महोत्सव’ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में संस्था के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महोत्सव का शुभारंभ स्वामी श्री नारायण मंदिर से हुआ, जहाँ से विश्राम घाट तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा ने समूचे मार्ग को भक्तिमय कर दिया। इसके पश्चात विश्राम घाट पर विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में श्री यमुना मैया का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दुग्धाभिषेक किया गया।

भजन और फूलों की होली ने बांधा समां

पूजन के उपरांत आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही, जिसमें भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर भक्ति के साथ-साथ ब्रज के पारंपरिक रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण भोजन एवं विशाल प्रसादी का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष जेसी दिनेश सिंघल, सचिव जेसी सौरभ सर्राफ और कोषाध्यक्ष जेसी अतुल गर्ग ने सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर बोर्ड मेंबर्स रूपेश गर्ग, संजय गर्ग, सुमित बंसल, रवि बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, चिराग गोयल, मनीष गोयल, इशू भाई, विवेक, नरेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, पुष्पेंद्र, राहुल जैन और वेंकटेश सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page