Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण और उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड आगामी 9 मार्च को हाथरस में जनसुनवाई करेंगी।
तहसील सदर में होगी जनसुनवाई

यह जनसुनवाई/समीक्षा बैठक दिनांक 9 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम करना है, साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है।

पीड़ित महिलाओं से अपील

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे उक्त तिथि और समय पर तहसील सदर सभागार में अपने प्रार्थना पत्र के साथ उपस्थित हों। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाएगी ताकि पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page