Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । हाथरस तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ जनसुनवाई की और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है, अतः शिकायतों को लंबित रखने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जटिल मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान हाथरस तहसील में 40, सिकंदराराऊ में 72, सादाबाद में 21 और सासनी तहसील में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर ही कुल 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। जनसुनवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी सहित जनपद के सभी प्रमुख विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page