Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । आज दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर महिलाओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित किए । पहला सादाबाद में श्री कृष्णा गार्डन में श्रीमती हेमलता अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पंचायत सादाबाद व मौजूद महिलाओं को उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के रूप में किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सम्मान, अवसरों और गरिमा बढ़ावा देना है। उन्होंनें कहा कि आज की नारी अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक व घर की चार दीवारी से लेकर संसद तक अपना परचम लहरा रही है आइये नारी शक्ति को केवल एक दिन ही नहीं बल्कि हर दिन सम्मानित करने का संकल्प लें। दूसरा मुरसान में सरस्वती हास्पिटल में महिला डाॅक्टरों व स्टाफ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि बालिकाओं को पढ़ाने के लिये आगे बढ़ें ताकि जब नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा। सरस्वती हास्पिटल के डाॅ राकेश गुप्ता जी (बी.ए.एम.एस, डी.आर.ओ) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित कर महिलाओं के सममान व विकास के लिये काम किया जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page