
हाथरस 06 मार्च । सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र दुर्गपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार देर रात पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान गांव रामपुर चटोल निवासी दुर्गपाल सिंह के पुत्र बृजेश कुमार के रूप में हुई। परिवारजनों के अनुसार, बृजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह गुरुवार शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की थी। बृजेश अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम गृह पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






































