Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 मार्च । क्षेत्र के ग्राम छोड़ा गढ़ुआ में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ काली का पावन मेला पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। मेले में आसपास के क्षेत्रों से आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मेला संयोजक एवं पूर्व प्रधान जवाहर लाल पाठक के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मीठाई व मनोरंजन की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विषंबर दयाल पाठक, राजीव पाठक, कालू पंडित, खगेन्द्र शास्त्री, संतोष पाठक, जगतेन्द्र सेंगर, दीपेश वर्मा, हनी गुप्ता, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश पाठक, राहुल पाठक, कपिल दीक्षित, नितिन दीक्षित, देवेंद्र उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, शिवम दीक्षित, उदयवीर रावत, राजकुमार पाठक, गोरधन पाठक, सौरभ पाठक, योगेश पाठक, राजीव कुमार पाठक व विजय सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। मेले के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए भारी उमंग देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page