Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर जनपद में एक भव्य ‘राष्ट्रीय महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। रॉयल भीम शेरनी संगठन एवं सुशील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा और महिला जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को ‘सशक्त नारी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक जिला व्यायाम शिक्षिका सुमन एवं सह-संयोजक डॉ. सतना सिंह (जिला गाइड कैप्टन) ने बताया कि यह सम्मेलन नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का एक मंच है।

सुशील फाउंडेशन की अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि आज जब देश का सर्वोच्च पद एक महिला सुशोभित कर रही हैं, ऐसे में समय-समय पर नारी शक्ति के सम्मान के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण और अधिक सशक्त हो सके।” रॉयल भीम शेरनी संगठन की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने जनपद की समस्त मातृशक्ति से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल सम्मानित होने वाली महिलाओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह अन्य महिलाओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page