सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली क्षेत्र स्थित स्थानीय कस्बा के मौहल्ला किला खेड़ा में मंगलवार की देर रात एक युवक ने परिवार के ही अपने स्वर्गीय ताऊ के बड़े पुत्र यानि बडे भाई पर गाली गलौज कर मारपीट कर सिर फाड दिए जाने व जान से मारने का आरोप लगाया है। पीडित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए ताऊ के लडके ज्येष्ठ भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मोहित कुमार निवासी मौहल्ला किला खेड़ा कस्बा हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मेरे स्वर्गीय ताऊ का दो लडकाें के द्वारा गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट कर मेरा सिर फाड दिया। पीडित मोहित ने बताया कि उसके ताऊ का लडका उसे जान से मारना चाहता है। ताऊ के पुत्र उसके साथ व परिवार के अन्य लोगों के साथ आए दिन मारता पीटता रहता है।कुछ समय पहले में बाहर रहकर कार्य कर रहा था। जब हमारा मकान भी खसा दिया था।और बुधवार चार फरवरी की देर रात्रि को जान से मारने की नीयत से बेल्ट से मारा पीटा है। उक्त मामले की पीड़ित युवक ने लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।