Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के मौहल्ला कोलियान खुर्द में एक युवक के साथ अज्ञात युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित युवक को बचाने आए उसकी मॉ व भाई के साथ भी युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित युवक ने अपनी मॉ व अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।शनि पुत्र नत्थू ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह होली पर गांव भरतपुर में आयोजित फूलडोल मेला में ढकेल लगाकर सामान बेचने के बाद घर बापिस आया हुआ था।जब शनि अपने घर से कस्बा में बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था।तभी तीन नामजद व तीन अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर जबरन घेरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।जब शनि ने विरोध किया और अपने परिजनों को फोन कर बुलाया।तो युवकों ने मेरी मां व भाई के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी।इस संबंध में हल्का इंचार्ज कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page