सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली में पुलिस ने चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि गुरूवार पांच मार्च को होली मनाए जाने का अवसर मिलने पर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगो के पर्व होली पर पुलिस को जन सुरक्षा की जिम्मेदारियों की व्यस्तता के बीच गुरुवार को कोतवाली में होली खेली गई। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम ने कोतवाली में तैनात सभी अधीनस्थ लघु व ज्येष्ठ पुलिस कर्मियों को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी। होली पर सभी पुलिस कर्मियों पर फाग होली का रंग चढता हुआ दिखाई दिया। कोतवाली में सभी पुलिस कर्मी फिल्मी, बृज लोक होली गीत पर थिरकते व झूमते दिखाई दिए।