Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 05 मार्च । महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगामी 8 मार्च को भव्य ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष रोजगार मेले में लगभग 5000 युवतियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षित और योग्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में कक्षा 12वीं पास, स्नातक, परास्नातक (PG), आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक और विभिन्न डिप्लोमा धारक महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले सकती हैं। कार्यक्रम स्थल पर ही कंपनियों द्वारा ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लिए जाएंगे और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रोजगार महाकुंभ में ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और आईटी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां शिरकत करेंगी। प्रमुख रूप से ऑटोमोबाइल क्षेत्र की महिंद्रा और बजाज, बैंकिंग व फाइनेंस क्षेत्र से एचडीएफसी (HDFC) बैंक तथा ई-कॉमर्स क्षेत्र से फ्लिपकार्ट कंपनी शामिल है। इसके अलावा रिटेल और आईटी सेक्टर की भी कई नामी कंपनियां नियुक्तियां करेंगी। जिला सेवायोजन कार्यालय ने इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों (Academic Documents) की मूल प्रति (Original) और उनकी फोटोकॉपी के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लेकर समय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में पहुंचें। यह मेला पूर्णतः महिला अभ्यर्थियों के लिए समर्पित है, जहाँ उन्हें एक ही छत के नीचे करियर की नई उड़ान भरने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page